कुसम्ही बाजार के पास चावल से लदी ट्रक पलटी, बड़ा हादसा टला

कुसम्ही बाजार के पास चावल से लदी ट्रक पलटी, बड़ा हादसा टला

विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर 

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के कुसम्ही बाजार कस्बे के समीप शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक नींद की झपकी आने के कारण चावल से लदी एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली। ट्रक के पलटने से सड़क पर चावल बिखर गया, जिससे आवागमन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
घटना की जानकारी मिलते ही जगदीशपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रक को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
U1WR

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams