भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर 

बेला से क्षत्रिय बाबा स्थान तक निकली यात्रा में 600 श्रद्धालु हुए शामिल

गोरखपुर। पिपराइच क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट बेला में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा व्यास पं. रामेश्वर उपाध्याय ने श्रीमद्भागवत कथा का भावपूर्ण वर्णन किया, जबकि आचार्य बिपिन त्रिपाठी ने विधि-विधान से पूजन एवं यज्ञ अनुष्ठान संपन्न कराया।
कथा प्रारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कन्याओं ने भाग लिया। यह कलश यात्रा बेला गांव से प्रारंभ होकर क्षत्रिय बाबा स्थान तक पहुंची और गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर कथा स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर करीब 600 श्रद्धालु शामिल हुए।
आयोजन के अंतर्गत कथा श्रवण का पुण्य लाभ श्रोता श्रीमती सावित्री देवी, पत्नी स्व० रामसिंह को प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दर्शनाभिलाषी आर्यन, अंश, आयान, आयुष, समस्त पटेल परिवार एवं मित्रगण हैं।
आयोजन समिति की ओर से भरथ सिंह शत्रुधन पटेल एवं प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रवासियों व धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।
आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 26 जनवरी 2026 तक चलेगा। समापन अवसर पर पूर्णाहुति के साथ प्रीतिभोज का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
2S2N

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams