लखपति दीदी अभियान को सफल बनाने को खोराबार में बैठक

लखपति दीदी अभियान को सफल बनाने को खोराबार में बैठक

कृपा शंकर चौधरी 

गोरखपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने के उद्देश्य से विकासखंड खोराबार के सभागार में गुरुवार को कोटेदारों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल ने की। इसमें महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ महराज एवं शासन के निर्देश पर प्रदेश में तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी श्रेणी की महिलाओं को समूहों से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार, मनरेगा एवं अन्य आजीविका आधारित योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने ग्राम सभा में संचालित स्वयं सहायता समूहों से अनिवार्य रूप से जुड़ें। बताया गया कि समूह से जुड़ने पर महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है, जिससे उनकी आय में वृद्धि संभव है।
बैठक को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी मोहम्मद आसिफ अखलाक ने कहा कि लखपति दीदी अभियान को सफल बनाने में कोटेदारों और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से महिलाओं को समूहों से जोड़ने में सक्रिय सहयोग की अपील की।
बैठक में इसके बाद एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि एसआईआर के तहत कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए, इसके लिए फॉर्म-6 के माध्यम से नाम दर्ज कराना आवश्यक है। कोटेदारों एवं समूह की महिलाओं को निर्देशित किया गया कि वे बढ़-चढ़कर फॉर्म-6 भरवाने का कार्य करें।
इस अवसर पर मनरेगा एवं एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत महिलाओं को रोजगारपरक योजनाओं से जोड़ने की जानकारी दी गई।
उक्त अवसर पर अनूजा सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, मुकेश कुमार, मीना देवी, छोटे लाल यादव (सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास) सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं विकासखंड की सभी ग्राम सभाओं के कोटेदार उपस्थित रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
9350

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams