पुर्व मंत्री जितेंद्र कुमार जायसवाल ने असहाय लोगों में कंबल वितरण किया।

पुर्व मंत्री जितेंद्र कुमार जायसवाल ने असहाय लोगों में कंबल वितरण किया।

 

रिपोर्ट --विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर (गोरखपुर)

गोरखपुर/पिपराइच ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत करमैना में बृहस्पतिवार रात पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार जायसवाल ने सैकड़ों ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। यह वितरण एक विशाल भंडारे के आयोजन के दौरान देर रात किया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत करमैना में प्रधान पद के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार चौरसिया ने काली माता की पूजा के उपरांत इस विशाल भंडारे का आयोजन किया था। पूर्व मंत्री जायसवाल को इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि वह जनता की सेवा करने आए हैं। उन्होंने लोगों से जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एकता बनाए रखने का आग्रह किया और कहा कि एकता में शक्ति है। उन्होंने माता काली से सभी के कल्याण की प्रार्थना भी की। इस कार्यक्रम में सूरज जायसवाल, शिव कुमार, विनोद सिंह, पप्पू चौरसिया, जय कुमार विश्वकर्मा, केशव चौहान, रणजीत पासवान, विजय चौरसिया, अशोक चौरसिया, रामसमुज कश्यप, प्रकाश चौरसिया, सत्यम चौरसिया, अकरम, शिव साहनी और मुकेश सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
HLT9

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams