सोनबरसा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

सोनबरसा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण


रिपोर्ट — विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार (गोरखपुर)

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौकी पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह 8:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। चौकी प्रभारी विवेक अवस्थी ने ध्वजारोहण किया, जिसके उपरांत पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान देशभक्ति का वातावरण बना रहा।
इसी क्रम में सोनबरसा स्थित स्टेट बैंक शाखा में बैंक प्रबंधक एवं कर्मचारियों द्वारा भी ध्वजारोहण किया गया। सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोनबरसा बाजार स्थित बंसी सिंह इंटर कॉलेज, जी सिंह इंटर कॉलेज, कुंती देवी इंटर कॉलेज, श्री राम इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, कैथवलिया प्राथमिक विद्यालय, बड़हरिया प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने और देश को स्वच्छ व सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों एवं नागरिकों में देशभक्ति की भावना का संचार किया गया।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
V9HM

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams