कुसम्ही बाजार के पास कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का भव्य स्वागत

कुसम्ही बाजार के पास कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का भव्य स्वागत


रिपोर्ट --विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर (गोरखपुर)

गोरखपुर। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुसम्ही बाजार के समीप निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कुशीनगर जाते समय तकिया गांव के पास चौरी चौरा विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मोहन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल, गुड्डू चौधरी, आकाश निषाद समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
I723

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams