श्री श्री शतचंडी महायज्ञ हुआ शुरू,कलश यात्रा निकाली गई।

श्री श्री शतचंडी महायज्ञ हुआ शुरू,कलश यात्रा निकाली गई।

 

रिपोर्ट --विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर (गोरखपुर)

महायज्ञ के प्रवचन कर्ता टुनटुन मिश्रा उर्फ हलचल बाबा है। 9 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं महा भंडारा होगा
अवध आदर्श रामलीला मंडल का सजीव मंचन भी होगा 
   

 गोरखपुर/एम्स क्षेत्र के जगदीशपुर बड़ा टोला स्थित मां काली मंदिर के प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीश्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन रविवार को शुरू हो गया। यज्ञ शुरू होने से पहले एक भव्य कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से हो कर जगदीशपुर स्थित शिव शक्तिधाम,जगदीशपुर कस्बा स्थित श्री श्री त्रिदेवा धाम मंदिर और मलपुर के शिव मंदिर होते हुए चनकापुर से माड़ापार स्थित फरेन नाले पर पहुची जहां सभी कन्याओं ने कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर वापस आयी और यज्ञ आरम्भ हुआ बताते चले कि यह शतचंडी महायज्ञ लगातार 11 वर्ष से हो रहा है यह महायज्ञ पूरे 9 दिन तक चलेगा जिसमें दिन के समय में हलचल बाबा के मुखारविंद से भक्तों को प्रवचन  सुनाया जाएगा और सुबह और रात्रि में आदर्श अवध रामलीला मंडल द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला का सजीव मंचन होगा उसके बाद 9 फरवरी को महायज्ञ का हवन के साथ पूर्णाहुति होगा और इसी दिन शाम को महा भंडारा भी होगा। यज्ञ के मुख्यकर्ता पंडित चंद्र प्रकाश शुक्ला है और मुख्य रूप से यजमान की भूमिका में रामनिवास चौधरी अच्छे लाल सिंह वेद प्रकाश दुबे रामाश्रय विश्वकर्मा राधेश्याम दुबे हैं ।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
PR7E

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams