सुहेलदेव जयंती रैली की तैयारियों का जायजा, सीएम के शामिल होने की जताई गई संभावना

सुहेलदेव जयंती रैली की तैयारियों का जायजा, सीएम के शामिल होने की जताई गई संभावना

उपेंद्र कुमार पांडेय आजमगढ़ 

आजमगढ़। भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने गुरुवार को जनता इंटर कॉलेज, अहरौला पहुंचकर 22 फरवरी को प्रस्तावित महाराजा सुहेलदेव जयंती के अवसर पर होने वाली सामाजिक समरसता रैली की तैयारियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, आवागमन व्यवस्था सहित साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया और आयोजन को लेकर एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया। उन्होंने बताया कि रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ भाजपा एवं सुहेलदेव समाज पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भी बातचीत चल रही है और उनके आने की प्रबल संभावना है।
डॉ. अरविंद राजभर ने बताया कि रैली में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है। अहरौला नदी पुल के पास वाहनों को रोका जाएगा, जिसके बाद कार्यकर्ता और आमजन पैदल रैली स्थल तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए तीन दिशाओं से अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए जाएंगे।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को ही फूलपुर विधानसभा के टिकुरिया मैदान में भी सुहेलदेव जयंती का आयोजन प्रस्तावित है, जहां मुख्यमंत्री के आने की चर्चा है। इसी दिन अहरौला क्षेत्र, जो अतरौलिया विधानसभा में आता है, वहां भी कार्यक्रम होने को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि एक ही दिन में कई स्थानों पर कार्यक्रम होना सामान्य है और उनका आयोजन पूरी तरह स्वतंत्र है। पार्टी अपने कैडर और कार्यकर्ताओं के बल पर कार्यक्रम को सफल बनाएगी।
इस अवसर पर विधायक बेदी राम, प्रतिनिधि वकील चौरसिया, मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, संतोष पांडेय, फागु सिंह, पितराम राजभर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
5ODR

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams