एम्स गोरखपुर के छात्रों का भविष्य सुरक्षित, स्थायी लेखाकार की होगी नियुक्ति : रवि किशन

एम्स गोरखपुर के छात्रों का भविष्य सुरक्षित, स्थायी लेखाकार की होगी नियुक्ति : रवि किशन

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर 


गोरखपुर। एम्स गोरखपुर में छात्रों की पढ़ाई से जुड़ी समस्या को लेकर गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने गंभीर रुख अपनाया है। एम्स में लेखाकार के पद पर स्थायी नियुक्ति न होने के कारण उत्पन्न स्थिति से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, जिसे सांसद ने प्राथमिकता के आधार पर उठाया।
वर्तमान में एम्स गोरखपुर में लेखाकार का अतिरिक्त प्रभार बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आकाश बंसल के पास है। अतिरिक्त प्रशासनिक जिम्मेदारी के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था। जैसे ही यह मामला सांसद रवि किशन शुक्ला के संज्ञान में आया, उन्होंने इसे छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय बताया।
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि “छात्र देश का भविष्य हैं, उनकी पढ़ाई में किसी भी तरह की बाधा स्वीकार्य नहीं है। छात्रों का भविष्य सर्वोपरि है।”
इसी क्रम में सांसद ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर एम्स गोरखपुर की इस समस्या से अवगत कराया। उन्होंने लिखित पत्र के माध्यम से स्थायी लेखाकार की शीघ्र नियुक्ति की मांग की। साथ ही एम्स से जुड़े अन्य प्रशासनिक व स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों की भी जानकारी दी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। आमजन को अब सस्ती, सुलभ और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। आयुष्मान भारत योजना गरीब और जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि शीघ्र ही एम्स गोरखपुर में स्थायी लेखाकार की नियुक्ति हो जाएगी, जिससे विभागाध्यक्ष शिक्षण कार्य पर अधिक ध्यान दे सकेंगे और छात्रों की पढ़ाई और बेहतर होगी।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
5IGY

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams