आदित्य पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10 को ‘गुड लक’ व कक्षा 12 को भावभीनी विदाई

आदित्य पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10 को ‘गुड लक’ व कक्षा 12 को भावभीनी विदाई

महेंद्र चौधरी झंगहा गोरखपुर 

गोरखपुर, झंगहा। आदित्य पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झंगहा में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को ‘गुड लक’ तथा कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई देने के उद्देश्य से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया, जो विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा केक काटकर की गई। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके परिश्रम, अनुशासन और उपलब्धियों की सराहना की।
विद्यालय के प्रबंधक सौरभ कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों ने अपने समर्पण और निरंतर प्रयास से विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और जिम्मेदारियों की भी शिक्षा देता है, जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।
प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, सफलता और सम्मान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय सदैव उनके लिए मार्गदर्शक और सहयोगी बना रहेगा।
समारोह के दौरान प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत
विज्ञान वर्ग से अनुराग यादव को ‘बेस्ट बॉय’ तथा रागिनी यादव को ‘बेस्ट गर्ल’ चुना गया।
वाणिज्य वर्ग से कार्तिक वर्मा को ‘बेस्ट बॉय’ एवं काजल राय को ‘बेस्ट गर्ल’ का खिताब प्रदान किया गया।
इसके साथ ही अनुराग यादव (विज्ञान वर्ग) को ‘मिस्टर फेयरवेल’ तथा काजल राय (कॉमर्स वर्ग) को ‘मिस फेयरवेल’ चुना गया।
यह कार्यक्रम विद्यालय के नए डायरेक्टर की उपस्थिति में आयोजित पहला समारोह था, जिसे अत्यंत सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की सफल रूपरेखा, मंच संचालन एवं अनुशासन ने यह स्पष्ट किया कि नए डायरेक्टर के नेतृत्व में विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
VOZ9

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams