काव्य पाठ, संगीत, सम्मान के साथ सुदामा फाउंडेशन ने मनाया चौथा स्थापना दिवस

काव्य पाठ, संगीत, सम्मान के साथ सुदामा फाउंडेशन ने मनाया चौथा स्थापना दिवस

कैलाश सिंह विकास रिपोर्ट देवेंद्र श्रीवास्तव 

वाराणसी। आज चितईपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय के परिसर में सुदामा फाउंडेशन  के डॉ. उमा नाथ संस्थापक एवं सुदामा देवी संरक्षक,राजीव गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंजीनियर राम नरेश "नरेश" राष्ट्रीय सलाहकार, डॉ. पंच देव उपाध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास ने दीप प्रज्वलन  कर   चौथे स्थापना दिवस  का शुभारंभ किया गया। प्रथम दौर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कवि सम्मेलन और द्वितीय दौर में गीत- संगीत हुआ।आयोजन से सभागार में  उपस्थित जन समूह ने खूब आनंद उठाया। कवि सम्मेलन में सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध,महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार भुलक्कड़ बनारसी,ई राम नरेश "नरेश",इंद्रजीत तिवारी निर्भीक और गीत संगीत के कार्यक्रम  में गायक पृथ्वीराज मिर्जापुरी,शक्ति साइस्ता तथा दीपक यदुवंशी  ने अपनी गायकी से इस समारोह को नई पहचान मिली। हिंदी के गीत गजल और भोजपुरी के गांव गिराव की समस्याओं से रूबरू कराते हुए सोनभद्र से आए कवि श्याम सुंदर मधुर ने दर्शकों के बीच खूब  वाहवाही लूटी।

सामाजिक दायित्व के अंतर्गत संस्था में उत्कृष्ट सेवाकार्य एवं सहयोगी बनकर प्रत्येक कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले  कर्मठ साथियों को स्मृति चिन्ह 2023 से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यत: अशोक कुमार ,बाल सुधार जेल अधीक्षक रामनगर, ओ पी सिंह एवं सुनील यादव सहायक कमांडेंट,ब्रजेश कुमार मिश्रा थाना प्रभारी चितईपुर, प्रदीप सिंह और राकेश सिंह  इंस्पेक्टर बी ओ ,और बिनोद सिंह पुलिस विभाग लंका,  राजपति पूर्व प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय, राम प्रसाद पटेल ,वरिष्ठ पत्रकार एवं आई ए जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.कैलाश सिंह विकास, नादान परिंदे डा सुभाष चन्द्र,काशी दीप के संपादक डी डी सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य ,पदाधिकारी और स्थानीय समाजसेवियों की उपस्थिति रही।

धन्यवाद ज्ञापन एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सुदामा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गौतम ने सबको खुले मन से हाथ खोल कर संस्था के निर्धारित सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए  आग्रह किया।  सेवा और समर्पण भाव से जुड़ेंगे तभी सुदामा फाउंडेशन अपने उद्देश्य में सफल साबित होगा।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
GAYE

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams