पत्रकारिता की मजबूती से ही लोकतंत्र सुरक्षित: आलोक कुमार त्रिपाठी

पत्रकारिता की मजबूती से ही लोकतंत्र सुरक्षित: आलोक कुमार त्रिपाठी

ब्यूरो 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं गंभीर वातावरण में किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की सुरक्षा, कार्यस्थल पर बढ़ती चुनौतियों और भविष्य की रणनीति को लेकर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए संगठनात्मक एकता पर विशेष बल दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और सत्य को समाज के सामने लाना पत्रकार का मूल दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार अपनी आवाज खो देता है तो समाज की सच्चाई भी दबकर रह जाती है। सत्ता से सवाल करना पत्रकारिता का स्वभाव है, इसी कारण पत्रकारों पर दबाव और हमले बढ़े हैं, लेकिन संगठित प्रयास ही इसका सबसे सशक्त उत्तर है।
उन्होंने संगठन की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन वर्तमान में प्रदेश के 28 जिलों में सक्रिय है और चार राज्यों में संगठन की उपस्थिति दर्ज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सीमित सदस्यों से शुरू हुआ यह संगठन आज एक सशक्त मंच बन चुका है और आने वाले समय में इसे राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का लक्ष्य है।
पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा आयोग का गठन और प्रभावी कानून आज की आवश्यकता है। साथ ही पत्रकारों के लिए पेंशन, स्वास्थ्य सुविधा और बीमा जैसे विषयों को लेकर संगठित अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शासन स्तर तक आवाज पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय सहभागिता, आर्थिक सहयोग और अनुशासन पर जोर दिया गया। महिला पत्रकारों ने भी संगठन में सशक्त भूमिका निभाने की आवश्यकता बताई।
पत्रकारों पर हो रहे हमलों की निंदा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुरक्षित माहौल के बिना निष्पक्ष पत्रकारिता संभव नहीं है। प्रशासन और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और सशक्त बनाने, पत्रकार हितों के लिए संघर्ष जारी रखने तथा लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने संचालन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सबसे बड़ी गारंटी है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
8GCV

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams