सुरसरि देउरि में रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 551 कन्याओं की कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सुरसरि देउरि में रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 551 कन्याओं की कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर 

गोरखपुर। सोनबरसा क्षेत्र के सुरसरि देउरि गांव में मंगलवार को श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। कलश यात्रा में 551 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया, जबकि हाथी, बैंड-बाजा और नगाड़ों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए।
कलश यात्रा रामपुर बुजुर्ग-15 से होते हुए बड़े पुल तक पहुंची, जहां विधिवत मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ के लिए पवित्र जल भरा गया। यात्रा के दौरान गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
ग्रामीण प्रिंस सिंह ने बताया कि महायज्ञ के दौरान अयोध्या धाम की प्रसिद्ध मानस प्रवचनकर्ता प्रीति पाण्डेय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगी। इसके साथ ही रात्रि में रामलीला का मंचन भी किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।
महायज्ञ का संपूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-पाठ आचार्य पंडित शक्तिधर दुबे द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन 18 फरवरी को किया जाएगा।
सुरसरि देउरि ग्राम पंचायत की जनता ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महायज्ञ में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
8RCK

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams