ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर में कृष्ण मोहन बने बेस्ट वालंटियर सुकरौली, कुशीनगर।

ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर में कृष्ण मोहन बने बेस्ट वालंटियर सुकरौली, कुशीनगर।

कुशीनगर प्रतिनिधि 

कुशीनगर। टी.पी. चिल्ड्रेन एकेडमी भगवानपुर भरवलिया में आयोजित चार दिवसीय ताइक्वांडो (कोरियन कराटे) प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। शिविर में कुल 135 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं और अनुशासन के लिए कृष्ण मोहन को बेस्ट वालंटियर के रूप में चयनित किया गया।
यह प्रशिक्षण शिविर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व ताइक्वांडो कोच डॉ. राजकुमार मौर्य तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा गौतम के नेतृत्व में संचालित किया गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आरती गुप्ता रहीं, जिन्होंने बेस्ट वालंटियर कृष्ण मोहन को अवॉर्ड व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रशिक्षण में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
सम्मान प्राप्त करने के बाद कृष्ण मोहन ने कहा कि बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड पाकर वह स्वयं को अत्यंत गौरवांवित महसूस कर रहे हैं और उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी।
डॉ. राजकुमार मौर्य ने बताया कि ग्रामीण अंचल के बच्चों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है, जिससे वे आत्मरक्षा के साथ-साथ ताइक्वांडो के माध्यम से जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा गौतम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन और अवसर की है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं और महिलाओं से ताइक्वांडो प्रशिक्षण लेने की अपील की।
मुख्य अतिथि श्रीमती आरती गुप्ता ने प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित समय में इतना उत्कृष्ट प्रशिक्षण देना उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि विद्यालय में ताइक्वांडो प्रशिक्षण अब नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्हें भी स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर शुभम गुप्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
1U0D

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams