केंद्रीय मंत्री व विधायक ने पीपा पुल का किया उद्घाटन, सैकड़ों गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

केंद्रीय मंत्री व विधायक ने पीपा पुल का किया उद्घाटन, सैकड़ों गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

महेंद्र चौधरी झंगहा गोरखपुर 

गोरखपुर। गोरखपुर जनपद की चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर ब्लॉक अंतर्गत मटियरा घाट पर गोर्रा नदी पर नव निर्मित पीपा (पार्टून) पुल का उद्घाटन रविवार को किया गया। उद्घाटन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान एवं चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि पीपा पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में समग्र विकास हो रहा है।
विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से पीपा पुल निर्माण का वादा किया था, जिसे पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। जहां पहले लोगों को एक घंटे का समय लगता था, अब वही दूरी मात्र पांच मिनट में तय हो सकेगी। चौरी चौरा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की नई इबारत लिखी जा रही है।
उद्घाटन समारोह में ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव, भाजपा नेता अविजित जायसवाल लवी, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री राजकुमार गुप्ता, सुग्रीव तिवारी, तारकेश्वर जायसवाल, आशुतोष यादव, विश्वनाथ तिवारी, अमित जायसवाल, रामदयागर निषाद, धनराज निषाद, उपेंद्र पासवान, सुमित निषाद, सुनील कुमार निषाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
UAFC

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams