होने वाली पत्नी से फोन पर युवक ने कहा – “फांसी लगाने जा रहा हूं”, कुछ देर बाद उठाया आत्मघाती कदम 

होने वाली पत्नी से फोन पर युवक ने कहा – “फांसी लगाने जा रहा हूं”, कुछ देर बाद उठाया आत्मघाती कदम 

 

राकेश सिंह 

गोण्डा। थाना खोडारे क्षेत्र के कुकनगर ग्रांट (तिवारी डीह) में मंगलवार देर रात हुई युवक की मौत के मामले में नया तथ्य सामने आया है। परिजनों के अनुसार, घटना से ठीक पहले युवती ने ही युवक की मां को फोन कर जानकारी दी थी।

बताया जा रहा है कि विशाल विश्वकर्मा की शादी मझौवा खास निवासी एक युवती से तय हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि 25 फरवरी की रात बातचीत के दौरान विशाल ने कथित रूप से कहा कि वह फांसी लगाने जा रहा है।

परिजनों का कहना है कि रात लगभग 12 बजे युवती ने विशाल की मां फूलमती देवी को फोन कर बताया कि “वह कह रहे थे कि फांसी लगाने जा रहे हैं, देख लीजिए।” यह सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। जब परिजन कमरे तक पहुंचे तो विशाल फंदे से लटका मिला।

सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने युवती पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना खोडारे पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में घटना को लेकर शोक व चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
CBJL

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams