कुसम्ही जंगल में सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, पति व बच्चा घायल

कुसम्ही जंगल में सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, पति व बच्चा घायल

 

रिपोर्ट: विनोद कुमार

स्थान: सोनबरसा बाजार / जगदीशपुर, गोरखपुर

 

गोरखपुर।एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और बच्चा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रापुर निवासी 28 वर्षीय अनुज गुप्ता अपनी पत्नी 24 वर्षीय आसना गुप्ता और बच्चे के साथ बाइक से शहर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे किसी बीमार व्यक्ति को देखने के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही वे कुसम्ही जंगल स्थित गोरायाबीर बाबा मंदिर के पास पहुंचे, तभी बाइक असंतुलित होकर गिर गई।

इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से आसना गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अनुज गुप्ता और उनका बच्चा भी घायल हो गए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही एम्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
5KPO

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams