बुढ़िया माता मंदिर दर्शन को गई महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बुढ़िया माता मंदिर दर्शन को गई महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज


रिपोर्ट — विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर।

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माता मंदिर में दर्शन के लिए आई महिला से बाइक सवार उचक्कों ने मंगलसूत्र छीन लिया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ छिनैती का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिन में देवरिया जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़की बभनी निवासी पूनम चौरसिया पत्नी राघवेंद्र चौरसिया अपनी जेठानी ममता के साथ मंदिर दर्शन के लिए आई थीं। दर्शन के बाद लौटते समय अचानक बाइक सवार उचक्कों ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने डायल 112 सहित स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की। शुक्रवार को पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर एम्स थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छिनैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
HVTX

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams