न्यूक्लियस कोचिंग क्लासेज का शुभारंभ, पत्रकार ने फीता काटकर किया उद्घाटन

न्यूक्लियस कोचिंग क्लासेज का शुभारंभ, पत्रकार ने फीता काटकर किया उद्घाटन

विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर 

सोनबरसा बाजार (गोरखपुर)। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत रामूडीहा गांव में रविवार को एक नए कोचिंग संस्थान का शुभारंभ किया गया। दुर्गा मंदिर के सामने फोरलेन मार्ग के किनारे स्थित शर्मा कॉम्प्लेक्स में संचालित न्यूक्लियस कोचिंग क्लासेज का उद्घाटन पत्रकार संजय कुमार कश्यप ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कोचिंग संस्थान के निदेशक पवन सिंह ने बताया कि न्यूक्लियस कोचिंग क्लासेज में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। यहां से पढ़ाई कर छात्र-छात्राएं आर्मी, नेवी, आईएएस, पीसीएस सहित अन्य क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संस्थान की ओर से शुरुआती तीन दिनों तक निःशुल्क कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जबकि 9 मार्च से नियमित कक्षाओं की शुरुआत होगी।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर संतोष कश्यप, विकेंद्र निषाद, अक्षय कुमार, मनीष गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
E6MC

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams