वार्षिक उत्सव में ताइक्वांडो का शानदार प्रदर्शन, दर्शकों ने सराहा कौशल

वार्षिक उत्सव में ताइक्वांडो का शानदार प्रदर्शन, दर्शकों ने सराहा कौशल


रिपोर्ट — विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार, गोरखपुर।

गोरखपुर के सरदार नगर ब्लॉक अंतर्गत स्थित गोकुल चिल्ड्रन एकेडमी रामपुर बुजुर्ग, सरदार नगर में विद्यालय के 20वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ ताइक्वांडो का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। ताइक्वांडो खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ताइक्वांडो कोच डॉ. राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में अनन्या शर्मा, आस्था, जागृति, साहिल, अनमोल, विनीत और सोनल यादव ने मंच पर आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) के विविध करतब प्रस्तुत किए। खिलाड़ियों के अनुशासित और ऊर्जावान प्रदर्शन पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्मी स्कूल गोरखपुर के प्रधानाचार्य डॉ. विशाल त्रिपाठी रहे। उन्होंने ताइक्वांडो प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने उच्च कोटि का प्रदर्शन किया है, जिससे स्पष्ट होता है कि उन्हें बेहतरीन स्तर की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में विशेषकर बालिकाओं के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे आत्मरक्षा में सक्षम बन सकें और करियर के नए अवसर भी प्राप्त कर सकें।
इसी अवसर पर गोरखपुर में आयोजित ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों—साहिल, आस्था, अनमोल, आराध्या, सोनल यादव, आर्यन यादव, हर्ष और आर्या सिंह—को विद्यालय की निदेशक श्रीमती प्रियंका राय द्वारा गोल्ड मेडल व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ताइक्वांडो कोच डॉ. राजकुमार मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा गौतम सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक तथा हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। सभी ने ताइक्वांडो प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
NQUC

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams