अर्टिगा कार के पीछे टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल।
रिपोर्ट --विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।
एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत के बेलवा खुर्द गांव के पास इंडियन ऑयल पम्प के पास फोरलेन पर सोमवार की रात लगभग 8.20 बजें आगे चल रही अर्टिगा कार के पीछे टकराकर एक बाइक पर सवार दो युवक गम्भीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर सोनबरसा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को एम्बुलेंस से सीएचसी सुकरौली भिजवाया।
बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ रतनचक निवासी शेखर सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र राम आसरे सिंह और दुसरा साथी अमन सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र रमाशंकर सिंह सोमवार की रात में अपनी बाइक से कसया की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान सोनबरसा बाजार में बेलवा खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर चल रही अर्टिगा कार के पीछे टकरा गए।जिसमें बाइक सवार दोनो युवक गम्भीर रुप से घायल हो गए।