होली–रमजान से पहले सोनबरसा बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को सख्त चेतावनी

होली–रमजान से पहले सोनबरसा बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को सख्त चेतावनी

विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर 

गोरखपुर / एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में मंगलवार शाम होली एवं रमजान पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने नागरिकों से सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की, वहीं हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व सोनबरसा चौकी प्रभारी विवेक अवस्थी ने किया। भारी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और असामाजिक तत्वों में भय का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चौकी प्रभारी विवेक अवस्थी ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि सड़क पर रोककर डीजे बजाने, जबरन रंग लगाने या किसी भी प्रकार का हुड़दंग करने पर तत्काल सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि होली के दिन पर्याप्त बल की तैनाती रहेगी तथा सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जाएगी।
इस दौरान सोनबरसा चौकी प्रभारी के साथ दारोगा अंकित पटेल, कांस्टेबल बच्चा यादव, प्रमोद, सोनू सरोज सहित डेढ़ सेक्शन पीएसी के जवान और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा और शांति को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
KYU1

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams