आजमगढ़: बिलरियागंज क्षेत्र के शांतिपुर निवासी भाई बहन ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में लहराया परचम!

आजमगढ़: बिलरियागंज क्षेत्र के शांतिपुर निवासी भाई बहन ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में लहराया परचम!

 

 क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ी! बधाई देने वालों का लगा है ताता!!

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़:: जनपद के बिलरियागंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम शांतिपुर के मूल निवासी भाई-बहन ने संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है । शांतिपुर निवासी अधिवक्ता सूर्यप्रकाश उपाध्याय जो वर्तमान में लखनऊ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं तथा उनकी पत्नी प्रतिभा उपाध्याय जो एक इंटर कॉलेज में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं । उनके पुत्र आदित्यहृदय उपाध्याय ने यूपीएससी परीक्षा में 154वीं रैंक प्राप्त की है जबकि उनकी छोटी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक हासिल कर परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। शैक्षणिक उपलब्धियों के मामले में भी दोनों भाई-बहन का रिकॉर्ड बेहद उत्कृष्ट रहा है । आदित्यहृदय उपाध्याय रुड़की से बीटेक में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं । वहीं आयुषी उपाध्याय ने नेशनल लॉ कॉलेज से ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इस खबर से बिलरियागंज क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर थी और परिजनों को बधाई देने का ताता लगा था!!

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
5FQF

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams