किसी बड़ी दुर्घटना होने की राह देख रहा है धंसा पुलिया

किसी बड़ी दुर्घटना होने की राह देख रहा है धंसा पुलिया

रिपोर्ट- महेंद्र चौधरी झगहा गोरखपुर

झंगहा चौराहे के टेम्पो स्टैंड के सटे झंगहा मोतीराम मार्ग  के पूरब पी डब्ल्यू डी पुलिया के पास सड़क की पटरी आज सुबह अचानक धस गयी। जानकारी होने पर जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार गुप्ता ने मौके पर पंहुच सम्बन्धित अधिकारी से वार्ता कर जानकारी दी। अधिकारियों की जानकारी होने के बाद भी शाम तक धसे हुए पटरी को पाटा नहीं गया  जिससे कोई बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है।

    जिला पंचायत सदस्य सुनील गुप्ता ने वताया कि यह सड़क की पटरी जहा धंसी है ठीक बगल मे एक पुलिया  है जहां से तीन ग्राम सभाओ की बरसात की पानी का  निकासी होता है जो बीते कई वर्षों से कुछ लोगो ने पुलिया के दोनों ओर मकान बनवा रखा है और पुलिया को बन्द कर रखी है। और बरसात की पानी का निकासी नही हो पा रही है।

 इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरविंद कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि उपरोक्त की जानकारी सुबह जिला पंचायत सदस्य द्वारा हमको मिला। हमने अपने कर्मचारियों से गड्ढे को भरने के लिए कहीं। लेकिन अगर अभी तक गड्ढा नहीं भरा गया तो हम उसको भरवाने का कोशिश कर रहे हैं।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
DAEH

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams