केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक प्रकट किया

केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक प्रकट किया

कैलाश सिंह विकास वाराणसी 

वाराणसी । उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी का आज  प्रयागराज स्थित आवास पर निधन हो गया। वह लगभग 88 वर्ष के थे। वह पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे।

 तीन बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके श्री त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनका जन्म 10 नवंबर 1934 को हुआ था।

  उनके निधन का समाचार पाते ही महानगर भाजपा नेताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

   उनके निधन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, राज्यमंत्री द्वय रविंद्र जायसवाल एवं डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक द्वय डॉक्टर नीलकंठ तिवारी एवं सौरव श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, महानगर महामंत्री नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह सहित सभी भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
GB1G

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams